Jeevan Deepti Charitable Society

जीवन दीप्ति चैरिटेबल सोसायटी

जीवन दीप्त‍ि चेरिटेबल सोसायटी का गठन वर्ष 2018 में मानव सेवा के उद्देश्य से किया गया है । सोसायटी, रजिस्ट्रार, फर्म एवं सोसायटी, म.प्र.शासन, भोपाल द्वारा, म.प्र.सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधि‍नियम 1973 (क्र.44) के अंतर्गत पंजीकृत की गयी है ।

संस्था द्वारा मानव सेवा प्रकल्प के अंतर्गत जन सहयोग से जरूरतमंद कैंसर पी‍ड़‍ित एवं उनके परिजनों को भोजन, वस्त्र, दवाईयां एवं चिकित्सीय मदद देने संबंधी कार्य किये जा रहे हैं । कैंसर की रोकथाम हेतु जन सामान्य को जागरूक करने हेतु चिकित्सकों तथा विशेषज्ञों  के माध्यम से जन चेतना अभ‍ियान संचालित किये जा रहे हैं। संस्था के सदस्यों द्वारा विभ‍िन्न चिकित्सालयों में जाकर नवजात शि‍शुओं एवं प्रसूताओं को उपयोगी वस्तुयें प्रदाय की जाती है।

हमारे सदस्य एवं सहयोगियों द्वारा समय-समय पर भोपाल स्थ‍ित विभ‍िन्न वृद्धाश्रमों मे वरिष्ठ नागरिकों के सहायतार्थ सेवा प्रकल्प संचालित किये जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत भोजन, वस्त्र एवं अन्य उपयोगी सामग्री भेंट की जाती है, साथ ही गीत-संगीत एवं वार्ताओं द्वारा वरिष्ठजनों का मनोरंजन एवं प्रेरणा दी जा रही हैं।

पर्यावरण सेवा प्रकल्प के अंतर्गत पौधा रोपण, सी‍ड बॉल्स निर्माण एवं वितरण किये जाने के साथ ही जनसामान्य को पोलिथ‍िन उपयोग/वनस्पति को नष्ट करने के दुष्परिणामों से अवगत कराकर, पोलिथ‍िन मुक्त हरित परिक्षेत्र बनाने हेतु सहयोग किया जा रहा है।

शि‍क्षा सेवा प्रकल्प के अंतर्गत निर्धन बच्चों हेतुस्वावलंबी महिलाओं द्वारा जीन्स के पेंट से निर्मित स्कूल बैग्स, लेखन सामग्री, कॉपीज आदि का निशुल्क वितरण किया जा रहा हैा

Scroll to Top